भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के 2268 रिक्त पदों के चुनाव के लिए 2508 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिले में 20 नवंबर को मतदान के साथ 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी। शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक में 454, धारी 260, रामगढ़ 397, बेतालघाट 341, भीमताल 323, रामनगर 269, हल्द्वानी 241 और कोटाबाग ब्लॉक में 223 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के साथ रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा होने पर जिले की 475 ग्राम प्रधानों में से शेष 328 ग्राम प्रधान अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। संवाद