फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalkuan News: रानीखेत एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, मची अफरा-तफरी; दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल

Tue, 16 Apr 2024 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रानीखेत एक्सप्रेस के लालकुआं रेलवे स्टेशन में महिला कोच में सीट को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में जीआरपी ने विवाद शांत कराया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत एक्सप्रेस में तब अफरातफरी मच गई जब लालकुआं रेलवे स्टेशन में महिला कोच में सीट को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में जीआरपी ने विवाद शांत कराया। 

विज्ञापन


काठगोदाम स्टेशन से रवाना हुई रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान संजयनगर हाथीखाना निवासी ग्रामीण तीन युवतियों को ट्रेन में बिठाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला कोच में बैठे युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। 

ये पढ़ें- Ramnagar: सचिन तेंदुलकर ने जिम कॉर्बेट पार्क में बनाए पकौड़े, टिप्स भी दिए; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रेलवे स्टेशन में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्ष के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची जनरल रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकारकर मामला सुलझाया। इस दौरान ट्रेन के रवाना होने तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें