फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं-दिल्ली के बीच चलेगी इंटरसिटी ट्रेन!

Tue, 03 Feb 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के लिए दिल्ली जाने का ट्रेन का एक और विकल्प मिल सकता है। रेलवे ने लालकुआं-दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। रेल सूत्रों के अनुसार इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह ट्रेन वाया काशीपुर होकर चलेगी।
विज्ञापन


कुमाऊं से सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव दिल्ली, बरेली, लखनऊ के लिए होता है। पिछले रेल बजट में लखनऊ-काठगोदाम के बीच सप्ताह में तीन दिन इंटरसिटी ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी। अब इसके जल्द चलने की संभावना है। दिल्ली के लिए भी इंटरसिटी ट्रेन चलाने की योजना है।

इस ट्रेन के लिए वाया काशीपुर-मुरादाबाद रूट तय किया गया है, इससे काशीपुर के लोगों को एक और ट्रेन का विकल्प मिल सकेगा। रेल सूत्रों के अनुसार लालकुआं-मुंबई और लालकुआं-चेन्नई के लिए भी ट्रेन की मांग की गई है। इस पर रेल बजट में मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें