फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव में ललित प्रांतीय अध्यक्ष, धीरज महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) में बुधवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तराखंड निदेशालय, हल्द्वानी का दिवार्षिक चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष शमशेर सिंह की देखरेख में हुआ। इसमें प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ उत्तराखंड के ललित मोहन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष मंजू किमाड़ी, महामंत्री धीरज लोहनी, संगठन मंत्री कृष्ण सिंह सौन, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता और संप्रेक्षक सौरभ यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रांतीय महामंत्री आशुतोष चौहान, प्रांतीय संरक्षक श्याम सिंह रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों को आशुतोष चौहान ने पद की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान प्रांतीय पदाधिकारी मनोज पंत, वीके लोहनी, मनोज कुमार, गीता गोस्वामी, मनीषा पांडेय, राजेन्द्र कुमार, संजय पाठक, दीपा गोस्वामी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें