फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में सफाई के पड़े लाले 

Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपनल कर्मियों की हड़ताल का असर सुशीला तिवारी अस्पताल पर पड़ने लगा है। एसटीएच में सफाई के लाले पड़ गए हैं। इमरजेंसी और आईसीयू भी इससे अछूते नहीं है। दूसरी ओर उपनल कर्मियों देहरादून में हुए लाठीचार्ज का विरोध किया और सिंचाई एवं पंचायती राज मंत्री का पुुतला फूंका। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मी सोमवार से हड़ताल पर हैं। बुधवार को उपनल कर्मियों ने बुद्ध पार्क पहुंचकर मंगलवार को देहरादून में हुए लाठी चार्ज का विरोध किया। उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य और पंचायती राज मंत्री प्रीतम सिंह का पुतला फूंका। उपनल कर्मी नीरज हेड़िया ने बताया कि पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने भी समर्थन देने की बात कही है और मांग को जायज बताया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने बुद्ध पार्क पहुंचकर लाठी चार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। भाजपा के नगर महामंत्री हेमंत कुमार साहू ने भी उपनल कर्मियों की मांग को जायज बताया। 

कर्मियों की हड़ताल ने सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। इमरजेंसी, आईसीयू, ओपीडी और आईपीडी में गंदगी फैलने लगी है। बुधवार को एसटीएच प्रशासन ने किसी तरह अस्पताल में साफ-सफाई कराई, मगर समस्या ये है कि बृहस्पतिवार से सफाई कैसे होगी। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि उपनल के दस कर्मियों से बात हुई है और वे सुबह सफाई कर देंगे। उन्होंने बताया कि उपनल कर्मियों ने आश्वासन दिया था कि इमरजेंसी सेवाओं पर हड़ताल का असर नहीं पड़ने देेंगे मगर इमरजेंसी सेवाओं को भी प्रभावित करने का प्रयास किया गया।  
विज्ञापन

================

काउंटर में पर्चा बनवाने में हो रही समस्या
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों की हड़ताल से लोगों को ओपीडी के पर्चे बनवाने में समस्या हो रही है। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लग रही है। एसटीएच और मेडिकल कालेज में लगभग सात उपनल कर्मी कार्यरत हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से बाहर से आने वाले मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। पर्चा बनवाने के लिए भी घंटों में लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। बुधवार को एसटीएच में ओपीडी में 12 सौ मरीज आए। 415 मरीज भर्ती हैं और शाम छह बजे तक 65 नए मरीज भर्ती किए। जबकि 80 मरीज डिस्चार्ज हुए। 
====================
ओपीडी में आज 11 बजे तक ही लिए गए ब्लड सैंपल
हल्द्वानी। उपनल कर्मियों की हड़ताल का असर आज ब्लड सैंपल कलेक्शन पर भी दिखाई पड़ा। सोमवार से ही एमएस से मांग की जा रही थी कि ओपीडी में ब्लड सैंपल कलेक्शन का समय कम कर दिया जाए। एमएस ने समय नहीं कम किया। हड़ताल के तीसरे दिन आज ब्लड सैंपल कलेक्शन पर असर दिखाई पड़ा और 11 बजे के बाद ओपीडी से ब्लड सैंपल कलेक्शन नहीं हुआ। इस संबंध में एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार से निर्धारित समय तक कलेक्शन होगा। 
==================
तीमारदार वार्ड में लेकर गए मरीज को 
हल्द्वानी। हड़ताल के चलते सबसे अधिक परेशानी बाहर से आने वाले मरीजों को हो रही है। मरीजों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन आज एसटीएच में तीमारदार अपने मरीज को खुद ही वार्ड में लेकर गए। मरीज की जांच के लिए किस कमरे में जाना है इसके लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें