फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जापान मास्टर्स जीतकर लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

Sun, 15 Nov 2026 01:19 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स 2026 सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं। फाइनल में उन्होंने जापान के कोकी वातानबे को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन। - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जापान के कुमामोतो में आयोजित जापान मास्टर्स 2026 सुपर 750 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड समेत पूरे देश का गौरव बढ़ा है।

विज्ञापन


10 से 15 नवंबर तक आयोजित टूर्नामेंट में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को 21-16, 21-15 से हराया। सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के छठी वरीयता प्राप्त एल्वी फरहान को 21-12, 12-21, 21-12 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में जापान के कोकी वातानबे को 13-21, 21-8, 21-14 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इस जीत से लक्ष्य को 9200 रैंकिंग अंक मिले हैं और उनके कुल अंक बढ़कर 74180 हो गए हैं। इससे उन्हें बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाने में मदद मिलेगी। इससे पहले वह हाइलो ओपन का खिताब दूसरी बार जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। लक्ष्य अब तक 15 एकल खिताब जीत चुके हैं, जिनमें आठ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब शामिल हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य की उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल समेत जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने उन्हें, उनके माता-पिता और कोच डीके सेन को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें