कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के संकेत दिए। कार्यक्रम में 20 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के हितों को लेकर गंभीर है। सरकार इनके मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों में कार्यरत इन कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए इनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान 20 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, जिससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। वहीं, 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।