शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को नगर के सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल खुल गए। जिसकी वजह से नगर में भी आज काफी चहल-पहल देखी गई। इस बीच अब स्कूल खुलते ही वहां बोर्ड कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू होने लगी हैं।
बता दें 25 दिसंबर 2015 से सभी सरकारी स्कूल शीतकालीन अवकाश की वजह से बंद हो गये थे। इस दौरान स्कूलों के दफ्तर कार्य दिवसों में खुले थे। इधर अब नगर का डिग्री कालेज शीतकालीन अवकाश के बाद 11 फरवरी को खुलेगा। ब्यूरो