नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं।
कूटा ने संविदा प्राध्यापकों का वेतन यूजीसी नियमानुसार 57700 रुपये करने की मांग की। संघ ने 10-12 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों और प्राध्यापकों को नियमित करने के लिए कट ऑफ डेट 2026 करने का अनुरोध किया।
इसके अलावा, वरिष्ठ प्रोफेसरों को ग्रेड 15 दिए जाने की भी मांग की। कूटा ने सात नंबर के भूस्खलन कार्य के लिए बजट आवंटित करने और इसे शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया। यहां कूटा अध्यक्ष ललित तिवारी, भुवन आर्य, अनिल कपूर, दीपक मेलकानी और मोहित रौतेला उपस्थित थे।