हल्द्वानी। श्री राम दरबार पर्वतीय सांस्कृतिक मंच की ओर से ‘हमर संस्कृति हमर धरोहर’ घुघुतिया त्यार (उत्तरैंणी कौतिक) मंगलवार से ऊंचापुल रामलीला मैदान में शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने दीप जलाकर किया। लोक गायक राजू पहाड़ी ने ‘उतरैंणी कौतिक लागी रौ सरयू बगड़ मां’ सुनाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेला 13 जनवरी तक चलेगा।
मेला स्थल पर लगाई गई दुकानें, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मां बाराही कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को उत्तरायणी त्योहार की बधाई दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल सिंह धोनी, प्रमोद तोलिया, शंकर कांडपाल, भूपेंद्र चौधरी, प्रमोद पंत, मनोज जोशी, टीकम पतलिया, भोला भगत, त्रिवेणी पांडेय, चंदन बिष्ट, मुन्ना भोजक, खीम सामंत, भुवन जोशी, हेमा पतलिया, लीला कोठारी, रीता पांडेय, विमला कांडपाल, हेमा चिलवाल, उषा बिष्ट, मधु बिष्ट, पुष्पा कोठारी, गीता पंत, रीता पांडेय, कंचन तिवारी, रिंकी, गंगा देवी, ममता जोशी आदि मौजूद रहे।