फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि: वर्क फ्रॉम होम में संसाधनों की कमी का रोना

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को अधिकारियों की ओर से बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. केएस राणा ने की। इन दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में कर्मचारियों की हड़ताल और लॉकडाउन के चलते प्रभावित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में सामने आया कि वर्क फ्रॉम होम के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य संसाधन कर्मचारियों के पास नहीं हैं।
पहले चरण के लॉकडाउन अवधि के दौरान घर पर रहकर कोई भी कार्य पूरा नहीं किया जा सका। इसके बाद यह तय किया कि बीते सत्र के अधूरे कार्यों को आगामी 10 मई तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 20 अप्रैल से राज्य सरकार की नीति के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी तीन चरणों में अधूरे कार्य पूरे करेंगे।
विज्ञापन

30 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित करने के निर्देश
लॉकडाउन के चलते कुमाऊं विवि की ओर से करीब 25 फीसदी परीक्षाफल घोषित नहीं किए जा सके हैं। कुलपति ने सभी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आगामी 30 अप्रैल तक घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिसर निदेशकों को निर्देशित किया है कि वह सप्ताह में दो दिन परिसर पहुंचकर ऑनलाइन पठन-पाठन की समीक्षा करेंगे।
कुलपति ने निजी महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि इस बीच छात्रों पर शुल्क के लिए दबाव न बनाएं। साथ ही उक्त संस्थानों में कार्य कर रहे कार्मिकों का वेतन तत्काल जारी किया जाए। बैठक में प्रभारी कुलसचिव केआर भट्ट, वित्त अधिकारी दिनेश राणा, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. एचसी चंदोला, विकास नियोजन बोर्ड के सदस्य प्रो. एमएस मावड़ी, कुलदीप सिंह, संजय पंत, विधान चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. महेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें