फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

143 जूनियर अधिवक्ताओं के खातों में डाले पांच-पांच हजार रुपये

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की कार्यकारिणी ने सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की। बैठक में बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही 143 जूनियर अधिवक्ताओं को लॉकडाउन की स्थिति में आर्थिक मदद के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए गए। इसके लिए बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सहयोग से धनराशि जमा की थी। सहयोग करने वालों में बार अध्यक्ष और सचिव सहित अवतार सिंह रावत, बीसी पांडे, विकास बहुगुणा, पुष्पा जोशी आदि थे।
साथ ही बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति पीसी वर्मा के निधन पर शोक भी व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट और संचालन बार सचिव जयवर्धन कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें