फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 7 स्वर्ण समेत 13 पदकों पर कुमाऊं विवि का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करते हुए भोपाल स्थित एलएनसीटीई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जि-जित्सु (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की टीम ने देशभर के 55 विश्वविद्यालयों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

22 से 24 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 13 पदक अपने नाम किए। टीम की इस उपलब्धि में सात स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर 55 विश्वविद्यालयों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार के अनुसार, विश्वविद्यालय में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष जॉर्डन में स्वर्ण पदक जीतने वाली नव्या पांडे का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे खेल प्रतिभाओं को उत्तराखंड सरकार की ओर से वन विभाग में दरोगा समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां दी जा रही हैं।
कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के विजन के तहत इसी वर्ष जी-जित्सु को विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर में शामिल किया गया था जिसके सुखद परिणाम इस बड़ी जीत के रूप में सामने आए हैं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. रावत ने पूरी टीम और कोच को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए एक गर्व का दिन बताया। टीम की जीत पर कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. संजय पंत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें