फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय अनाथ विद्यार्थियों को छात्रावास में निशुल्क कक्ष देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अनाथ विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने के बाद छात्रावास में निशुल्क कक्ष देने की पहल की है। इन विद्यार्थियों को सिर्फ भोजन की फीस देनी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार डीएसबी परिसर में 12 छात्र-छात्राएं स्नातक व स्नातकोत्तर में निशुल्क पढ़ाई कर रहे हैं। विवि की ओर से उक्त विद्यार्थियों का अंतिम सेमेस्टर का पूरा शिक्षण शुल्क माफ किया गया है। कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि अनाथ विद्यार्थियों को छात्रावास में निशुल्क कक्ष देने की भी कवायद की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को सिर्फ भोजन की फीस देनी होगी। विद्यार्थियों को अनाथ होने और खराब आर्थिक स्थिति की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र पेश करना होगा। प्रपत्रों के अलावा प्रार्थना पत्र विवि को देना होगा। समिति की जांच करने के बाद ही स्वीकृति दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें