फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि ने 26 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान के रूप में मिले 100 करोड़ के अनुदान से आपदा प्रबंधन, शहरी विकास केंद्र, व्यावसायिक विकास और उद्यमिता केंद्र जैसी नई फैकल्टी, शोध केंद्र व अन्य कार्य किए जाने है।
विज्ञापन

सहायक नोडल अधिकारी जगमोहन मेहरा ने बताया कि निर्माण व नवीनीकरण कार्य के लिए कुल 4568.46 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है जिसके सापेक्ष शासन से मंजूर 2201.56 लाख रुपये व 1.9697 लाख रुपये से नैनीताल डीएसबी परिसर और भीमताल सर जेसी बोस तकनीकी परिसर के अलावा प्रशासनिक भवनों व केंद्रीय पुस्तकालय में कई कार्य किए जा चुके हैं जबकि कुछ कार्य जारी हैं। मेहरा ने बताया पटवाडांगर में दो शैक्षणिक ब्लॉकों के लिए 26.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि लगभग 26 करोड़ रुपये की डीपीआर रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को पटवाडांगर के दो शैक्षणिक ब्लॉकों के बालक व बालिका छात्रावासों, फर्नीचर आदि के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें