फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवा संसद प्रतियोगिता में बेतालघाट रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन करते हुए देश के समसामयिक और गंभीर मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट प्रथम, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट द्वितीय और ऊंचाकोट इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक बनाते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा, रेखा गड़िया, ब्लॉक समन्वयक दिनेश चंद्र, पूजा नेगी, कौशल गुणवंत, राजपाल सिंह नेगी, केडी सिंह, राजकुमार भंडारी, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें