फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल से नेपाल भेजा जाएगा एक हजार यूनिट ब्लड

Wed, 29 Apr 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप में घायलों के इलाज के लिए कुमाऊं मंडल का स्वास्थ्य महकमा एक हजार यूनिट ब्लड एकत्र कर नेपाल भेजेगा। इसके लिए मंडल भर के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें पुलिस, पीएसी, रेडक्रास, एनसीसी, एनएसएस समेत स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. एलएम उप्रेती ने बताया कि नेपाल में भूकंप में घायलों के इलाज के लिए ब्लड की कमी को दूर करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक हल्द्वानी बेस अस्पताल, डा. सुशीला तिवारी अस्पताल, जिला अस्पताल नैनीताल, हाईकोर्ट डिस्पेंसरी, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रुद्रपुर, एलडी भट्ट अस्पताल काशीपुर, जिला अस्पताल पिथौरागढ़, जिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार सुबह आठ बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसमें सभी जिलों के पुलिस कर्मचारी, पीएसी जवानों के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों द्वारा रक्तदान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे रक्तदान एकत्र करने में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने बताया कि कुमाऊं से एक हजार यूनिट ब्लड एकत्र कर दिल्ली भेजा जाएगा तथा नेपाल से हरी झंडी मिलते ही ये ब्लड नेपाल के जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें