अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति को चिकन गुनिया होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकन गुनिया का कुमाऊं में यह पहला मामला है। जबकि डेंगू के चार नए मरीजों को भी एसटीएच में भर्ती कराया गया।
डेंगू का मच्छर पहाड़ चुका है। पहाड़ से डेंगू के कई मरीज एसटीएच आ चुके हैं। भनौली अल्मोड़ा निवासी कैलाश राम को तेज बुखार और जोड़ों में असहनीय दर्द होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।
ब्लड की जांच के दौरान आईजीएम और एंटी बाडीज पाजिटिव आई। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि कैलाश राम चिकन गुनिया से पीड़ित हैं। उन्हें मेडिसिन आईसीयू में रखा गया है।
जबकि गढ़वाल निवासी एमसी जोशी (40), लालकुआं निवासी अनूप (21), ऊधमसिंह नगर निवासी अनीस अहमद (55) और बिजनौर निवासी किशन राम (45) को डेंगू के कारण भर्ती कराया गया है। डेंगू मरीजों की संख्या इस वर्ष अब तक 134 हो गई है।