हल्द्वानी कोल्ट्स की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में कराई जा रही कुमाऊं कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता प्रमोद तोलिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले मैच में हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में उतरी बरेली की पूरी टीम 20 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच एसआरएस क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी स्टेडियम के बीच हुआ। एसआरएस ने 20 ओवर में 103 रन बनाए।
जवाब में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 19 ओवर में दीपेश के 50 रनों की मदद से 3 विकेट से मैच जीतकर अगले दौर मेें प्रवेश किया। मैच के दौरान सहायक खेल निदेशक अख्तर अली, संजीव पंत, लीला कांडपाल, भगवती जोशी, दीपक मेहरा, नरेंद्र तिवारी, गोविंद लटवाल, कैलाश साह, राजेंद्र तिवारी और गोविंद बगड़वाल आदि मौजूद थे।