फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं कप और इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले स्थगित

Mon, 07 Sep 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। खराब मौसम के चलते मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित होने वाली दो प्रमुख फुटबाल प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित की जा रही द्वितीय कुमाऊं कप फुटबाल प्रतियोगिता के तहत रविवार को होने वाले मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। आयोजक सचिव बिलाल अली ने बताया कि मैदान में अत्यधिक पानी भरने और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैचों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद ही आगामी मैचों की घोषणा की जाएगी। दूसरी ओर इसी मैदान पर चल रहे तीसरे इंटर स्कूल 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 पर भी मौसम की मार पड़ी है। यह मुकाबले भी मौसम ठीक होने पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें