लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित ओरीप्लेम मिस नैनीताल प्रतियोगिता में कृतिका साह पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रही अपर्णा ह्यांकी को मिस फोटोजनिक के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा संस्कृति साह तीसरे स्थान पर रही। लायंस क्लब लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशाल सिन्हा व विशिष्ट अतिथि काशीपुर के लायन संदीप सहगल तथा चेयरपर्सन छाया सक्सेना ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में जोया कुरैशी को खूबसूरत बाल, तेनजिंग डोलकर को खूबसूरत त्वचा, चंद्रकांता आर्या को स्माइल, तान्या आर्या को मिस केटवॉक, निकिता कंसल को मिस इनोसेंट फेस के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कृतिका के पिता संजय साह कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की बालिका विद्या मंदिर शाखा में काम करते हैं जबकि माता लता साह गृहणी हैं।
इस मौके पर लायंस क्लब नैनीताल की अध्यक्ष मीनू शर्मा, सचिव नीलू एलहंस, रोजिना अर्सी, ईशा साह, सूमा कंसल, ज्योति खन्ना, रेखा त्रिवेदी, मंजू बिष्ट, रेखा कंसल, मिथिलेश पांडे, आशा शर्मा, साजिद भाई, विरेंद्र रावत, मोनिका साह, निधि कंसल आदि थे।