फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में कोविड नियमों की अनदेखी

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सामाजिक दूरी का पालन तो छोड़िए विभाग लोगों की स्क्रीनिंग भी नहीं कर रहा है। कार्यालय में सैनिटाइजर तक नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने आरटीओ कार्यालय का जायजा लिया। दोपहर एक बजे आरटीओ कार्यालय का एक गेट बंद था। सिर्फ एक गेट से ही लोग आ जा रहे थे। यहां विभाग से कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। कहीं पर भी लोगों का तापमान नहीं जांचा जा रहा था। लाइसेंस, फीस आदि काउंटरों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। कार्यालय में कहीं पर भी लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं थी।
लाइसेंस बनवाने अपने बेटे के साथ पहुंचे डीएन जोशी ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं। उनका नंबर अब तक नहीं आया। लाइसेंस के लिए कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक दौड़ा रहे हैं। चंद्र प्रकाश ने कहा कि लोगों को बिना व्यवस्था के खड़ा किया हुआ है। सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं की गई। जबरदस्ती कोरोना जांच करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। बिना जांच के कोई भी काम करने को तैयार नहीं है। उधर, एआरटीओ संदीप वर्मा का कहना था कि लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें