फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को कुचलने की कोशिश, पिकप चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी गेट पर पिकप चालक ने बृहस्पतिवार की शाम एक सिपाही को कुचलने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंडी गेट पर स्थित पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अरुण राठौर गुरुवार शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सिपाही के हाथ देने पर पिकप (यूके04सीबी5381) चालक ने गाड़ी को कुछ सेकंड के लिए रोका और फिर तेज रफ्तार से वाहन को भगा ले गया। अचानक हुई घटना से सिपाही ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सिपाही के गिरने से उसे मामूली चोट आई। सूचना पर अन्य पुलिस कर्मियों ने पिकप चालक कमलेश चंद निवासी मुक्तेश्वर को पकड़ लिया।
सिपाही की तहरीर पर पुुलिस ने धारा 353, 504, 279, 336 के तहत चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी मुन्नौवर हुसैन ने बताया कि आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसी ही घटना में दरोगा की चली गई थी जान
हल्द्वानी। देवलचौड़ तिराहे पर दिसंबर 2019 में चेकिंग के दौरान इसी तरह की घटना में चौकी प्रभारी टीपीनगर की जान चली गई थी। उस समय चौकी प्रभारी नरेश पाल चेकिंग कर रहे थे। अचानक हाथ देने पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें