फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोश्यारी ने फिर जताई नाराजगी

Sun, 04 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर भाजपा के नैनीताल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में न पहुंचकर फिर जताया कि वे खासे नाराज हैं। यह लगातार तीसरी बार है कि भाजपा की विशेष बैठकों से कोश्यारी ने किनारा किया।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए भाजपा के आला नेताओं को शायद इस बात की जानकारी भी थी, लेकिन इसके बाद भी उम्मीद थी कि कोश्यारी पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने यहां पहुंचते ही सबसे पहला सवाल व्यवस्था में जुटे लोगों से यही किया कि कोश्यारी आए कि नहीं।

शनिवार को भीमताल में हुई भाजपा की वर्किंग कमेटी की बैठक को भी शामिल किया जाए तो यह तीसरी महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें कोश्यारी शामिल नहीं हुए। इससे पहले दिल्ली में अगस्त में हुई कोर ग्रुप की बैठक में भी कोश्यारी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन


उस समय कोश्यारी ने कहा था कि उनके प्रभार वाले जिले पिथौरागढ़ में पर्दाफाश रैली है और वे इसे छोड़कर नहीं आ सकते। इसके बाद चुनावी रणनीति को लेकर प्रदेशों के कोर ग्रुप की बैठक में भी कोश्यारी शामिल नहीं हुए थे।

भाजपा के कुछ नेताओं के मुताबिक कोश्यारी अजय टम्टा को मंत्री बनाए जाने से नाराज हैं। अजय टम्टा के मंत्री बनने केबाद से हुई भाजपा की विशेष बैठकों से कोश्यारी ने किनारा करना शुरू भी कर दिया था।

वहीं, उनकी नाराजगी को चुनाव अभियान समिति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि चुनाव अभियान समिति की कमान जनरल बीसी खंडूड़ी को सौंपी जा सकती है और यह कोश्यारी को रास नहीं आ रहा है।

कोश्यारी के समर्थक इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। यह भी कहा गया कि कोश्यारी को केंद्र में मंत्री बनाने की बात की गई थी और यह वादा कायम न रहने से कोश्यारी नाराज हैं।

कोश्यारी के बैठक में शामिल न होने का सवाल सभी नेताओं के मन में था, पर खुलकर किसी ने कुछ नहीं कहा। सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की गोपनीय बैठक में भी इस पर कोई बातचीत नहीं हुई। माना गया कि यह मामला राष्ट्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है।

खुद कोश्यारी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। उनका कहना है कि बैठकें तो नेता करते हैं, उनका काम कार्यकर्ताओं के बीच काम करना है।
भगत सिंह कोश्यारी नाराज नहीं है। पिथौरागढ़ मेें हिल जात्रा सांस्कृतिक उत्सव जारी है। इसमें हर दिन पार्टी केनेता को रहना होता है। कोश्यारी जी ने पार्टी को अवगत करा दिया था कि वे इस कार्यक्रम में व्यस्त है।
विज्ञापन
-श्याम जाजू, भाजपा प्रदेश प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें