फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमविनि कर्मियों को मिलेगा ढ़ाई हजार रूपये बोनस- महासंघ पदाधिकारियों ने एमडी से भेंट कर बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) कर्मचारी महासंघ के शिष्टमंडल ने मंगलवार को प्रबंध निदेशक रोहित मीणा से भेंटकर समस्याओं को हल करने और दीपावली पर बोनस देने की मांग की। एमडी ने कर्मचारियों को ढाई हजार रुपये बोनस देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

वार्ता के बाद महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के बताया कि प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने बोनस देने के साथ-साथ आश्वासन दिया कि निगम की वित्तीय स्थिति ठीक होने के बाद संविदा कर्मचारियों के वेतन में एक हजार की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही नियमितीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में विभागीय प्रमोशन भी किए जाएंगे। गुरुरानी ने बताया कि शीघ्र ही महासंघ निदेशक मंडल और निगम प्रबंधन से दोबारा वार्ता करेगा। इस दौरान महेश कांडपाल, दिनेश सांगुड़ी, मंजुल सनवाल, रमेश टम्टा, गुमान सिंह कुमटिया, गिरधर मनराल, मो. ताहिर, भुवन कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें