हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमले के आरोपी को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के अनुसार कॉलटैक्स ठोकर लाइन निवासी शेर आलम ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर की रात आठ बजे पड़ोसी मोहम्मद शेख आलम ने घर में घुसकर पत्नी नसरीन जहां (35) के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया था।
मामले में काठगोदाम पुलिस ने शेख आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
पूछताछ में पता चला कि नशे के चलते उसने गुस्से में घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।