फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शीतकालीन पर्यटन की तैयारी में जुटा केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शीतकाल के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम अपने पर्यटक आवास गृहों में आने वाले सैलानियों को मौजूदा किराए में 30-40 फीसदी की छूट देगा। निगम ने शीतकालीन पर्यटन को देखते हुए अपने पर्यटक आवास गृहों की दशा में सुधार का काम भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में निगम के पास कुल 49 पर्यटक आवास गृह हैं। इनमें से 45 को निगम अपने स्तर से संचालित करा रहा है। इन पर्यटक आवास गृहों से निगम को सालाना लाखों रुपये का राजस्व अर्जित होता है। निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि शीतकाल में बड़ी संख्या में सैलानी निगम के पर्यटक आवास गृहों में ठहरने के लिए आते हैं।
नैनीताल के स्नोव्यू, तल्लीताल, सूखाताल, मुक्तेश्वर, भीमताल, सातताल के अलावा पिथौरागढ़, चकौड़ी, मुनस्यारी आदि क्षेत्रों में पर्यटक आवास गृहों को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्ला ने बताया कि जो पर्यटक आवास गृह ठंडे इलाकों में हैं वहां रूम हीटर, गर्म चादरों व वॉल माउंटेड हीटरों की भी व्यवस्था कराई जा रही है। जरूरत के मुताबिक पर्यटक आवास गृहों में नया फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें