फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा ने नहीं निभाए जनता से किए वायदे

Sat, 21 Feb 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए सितारगंज सीट छोड़ने वाले विधायक किरन मंडल अब बहुगुणा से खासे नाराज चल रहे हैं। मंडल का कहना है कि सितारगंज से विधायक और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने वहां की जनता से किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। ऐसे में साफ झलक रहा है कि अब उन्होंने बहुगुणा खेमे से पाला बदलकर मुख्यमंत्री हरीश रावत का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन


केएमवीएन की बोर्ड बैठक में शामिल होने आए किरन मंडल से पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में पार्टी जिस किसी भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी, वह उसका समर्थन करेंगे। विजय बहुगुणा को मैदान में उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले को ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि भूमिधरी का अधिकार देने, बांग्ला वीजा देने, सोनिया, राहुल से मिलाने और बंगाली समाज की तमाम समस्याओं को हल करने का बहुगुणा ने आश्वासन दिया था।

इसी कारण उन्होंने उनके लिए सीट छोड़ी, लेकिन बहुगुणा ने एक भी वायदा नहीं निभाया। अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भूमिधरी मामले में पहल की है। उम्मीद है कि बहुगुणा द्वारा किए गए वायदों को सीएम रावत अवश्य पूरा करेंगे। दोबारा भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और पार्टी टिकट देगी तो चुनाव भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें