फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका का अभियान : आधा दर्जन खोखे जब्त

Mon, 04 May 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को चलाए गए अभियान में सूखाताल-बारापत्थर मार्ग पर स्थित आधा दर्जन से अधिक अवैध फड़-खोखे जब्त किए गए। पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


बीते दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला और पालिका प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सूखाताल से बारापत्थर तक अवैध रूप से बने दो दर्जन से अधिक पक्के, टिनशेड एवं अन्य फड़-खोखो को हटाया था। इधर ग्रीष्म सीजन शुरू होने के बाद यहां फिर से अतिक्रमण होने लगा है। इसकी सूचना पर रविवार को ईओ रोहिताश शर्मा ने पालिका कर्मी ईश्वर बहुगुणा आदि कर्मियों को साथ अभियान चलाया।

सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सूखाताल से बारापत्थर चुंगी तक आधा दर्जन से अधिक अवैध खोखो को जब्त किया गया, जिनसे पालिका के दो बड़े वाहन भर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें