फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुबह से अल्ट्रासाउंड होने का करते रहे इंतजार, नंबर नहीं आया, बैरंग लौटाया

Fri, 07 Jun 2024 04:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेस अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा निवासी निशा बच्चे के पेट में दर्द होने पर उसे लेकर सुबह बेस अस्पताल में इलाज कराने पहुंची। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे का चेकअप किया और उसका अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। इस पर निशा सुबह से ही बच्चे को गोद में लेकर अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपना नंबर आने का इंतजार करती रही लेकिन उसका नंबर नहीं आया और घंटों इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद कर्मचारियों ने कल आने की बात कहकर लौटा दिया। मायूस निशा ने अस्पताल प्रबंधन को जमकर खरीखोटी सुनाईं।
विज्ञापन


निशा का कहना था कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में उसके बाद पहुंचे लोग अपनी जांच करवाकर चले गए हैं लेकिन पांच घंटे इंतजार करने के बाद भी उसके बच्चे का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। अब कल आने को बोल रहे हैं। छोटे बच्चे को लेकर मैं कब तक अस्पताल के चक्कर काटती रहूंगी। अमर उजाला की टीम को ऐसा ही एक और मामला अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर देखने को मिला। ओखलकांडा ब्लॉक के चमोलीगाजा के रहने वाले दलिप सिंह अपने दो मरीजों का इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना था कि सुबह आठ बजे से वह यहां अपने मरीजों के साथ बैठे हैं, उन्हें दोनों मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराना था और 14 व 15 नंबर था लेकिन छह घंटे बाद उनका नंबर नहीं आया। बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की ज्यादा लंबी लाइन तो नहीं थी। यहां 12 बजकर 25 मिनट पर करीब 25 लोग लाइन में थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे लोगों से बातचीत की तो पता चला कि वे सुबह से इंतजार कर रहे हैं। उनसे परेशानी के बारे में पूछा गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बेस अस्पताल में इस प्रकार की शिकायतें लगातार आती रहती हैं। इसमें अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच भी की जाती है लेकिन जांच में कुछ सामने नहीं आता।

कोट
बेस अस्पताल में रोजाना 45 से 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं। नंबर के अनुसार ही लोगों का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। हम लगातार इसकी निगरानी भी करते हैं। किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. केके पांडेय, पीएमएस, बेस अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें