फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू की बस से उठा धुएं का गुबार, यात्रियों में हड़कंप

Wed, 28 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत से हल्द्वानी आ रही केमू बस में अचानक आग लग गई। जिससे उसमें सवार महिलाओं ने चीख पुकार मचा दी। महिलाओं की चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चालक-परिचालक ने किसी तरह बस में लगी आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केमू की बस संख्या यूए 01-3865 बुधवार को रानीखेत में आयोजित नागा रेजीमेंट के पुनर्मिलन समारोह (सम्मान समारोह) में शामिल हुई वीरांगनाओं और कुछ जवानों को लेकर वापस हल्द्वानी की ओर लौट रही थी।

 बताया जाता है कि जैसे ही केमू की बस बाईपास रोड में भेषज कार्यालय के समीप पहुंची अचानक बस के भीतर धुएं का गुबार उठने लगा। इससे बस में सवार महिलाओं में हड़कंप मच गया और उन्होंने चीख पुकार मचा दी। महिलाओं की चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


आनन फानन में चालक दीवान सिंह ने बस रोक कर सभी यात्रियों को उतार दिया। चालक-परिचालक और आसपास के लोगों ने किसी तरह बस में लगी आग को काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में बीस महिलाएं और तीन जवान सवार थे।

 बस में सवार महिलाओं ने बताया कि जैसे ही बस भवाली में पहुंची थी तभी उन्होंने चालक को बताया कि बस के भीतर से कुछ जलने की महक आ रही है लेकिन चालक ने महिलाओं की इस बात पर ध्यान नहीं दिया। बाद में महिलाओं व जवानों को दूसरे वाहनों से हल्द्वानी भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें