हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी विजेता बनी।
जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए तन्मय क्रिकेट अकादमी की टीम 229 रन ही बना सकी। हर्षित धामी ने 52, चिराग ने 42 और चंद्रभान ने 41 रन बनाए। सार्थक ने तीन, शुभान अकरम और चित्रांश ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी ने 33वें ओवर में ही मैन ऑफ द मैच देवराज के 70 और यस अनेरिया के 54 रनों की बदौलत आठ विकेट से मैच जीत लिया।
निर्णायक भूपेश, कुशाग्र और स्कोरर हरप्रीत सिंह कम्बोज थे। वहां जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, आनंद बिष्ट, किशन अनेरिया, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी, संजय चौधरी, विजय कुकसाल आदि रहे।