फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्जिया माता मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का रविवार दोपहर में शुभारंभ होगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ रविवार दोपहर दो बजे विधायक दीवान सिंह बिष्ट करेंगे। मेले को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। गर्जिया माता का डोला दर्शन पूजन के लिए मंदिर की सीढि़यों के पास रखा जाएगा, ताकि मंदिर के टीले को बचाया जा सके।
तहसीलदार कुलदीप पांडेय ने बताया कि हल्दुआ बैरियर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ओवरलोड वाहनों को रोका जाएगा। हल्दुआ बैरियर से श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा शुरू की जा रही है ताकि श्रद्धालु गर्जिया माता मंदिर में दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें