फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 राजकीय विद्यालयों में शौचालयों नहीं

Thu, 28 May 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक अमृता रावत ने शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी को पत्र भेजकर बताया है कि रामनगर में 33 राजकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है और 26 विद्यालयों में निर्मित शौचालय जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति में है, जिनका पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


प्रेम को जारी विज्ञप्ति में विधायक रावत ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत 59 राजकीय विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की जाए। उन्होंने एक अन्य पत्र द्वारा शिक्षा मंत्री को अवगत कराया है कि रामनगर अंतर्गत वनग्रामों में संचालित अधिकांश राजकीय विद्यालयों का संचालन खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है और कुछ विद्यालय घासफूस की झोपड़ियों में संचालित किए जा रहे हैं, जहां बिजली-पानी की भी कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने वन ग्रामों में स्थित राजकीय विद्यालयों के लिए टिनशेड प्लान तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें