फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनपुर पहुंची भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी मोबाइल बस

Mon, 18 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (दिल्ली) से विज्ञान संग्रहालय परिषद संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की योजना के अंतर्गत ‘भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी’ की मोबाइल बस रविवार को राइंका करनपुर पहुंची। टीम ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी कई रोचक जानकारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम विशेषज्ञ डा. मनु यादव ने 2030 तक भारत को गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न स्रोतों पर व्याख्यान दिए। तकनीकी विशेषज्ञ तिरू सिल्वम ने 20 वर्किंग मॉडलों की सहायता से वैश्विक ऊर्जा स्रोतों की कार्य प्रणाली को समझाया। प्रदर्शनी और कार्यशाला में राइंका करनपुर के अलावा राकउमावि करनपुर और जय मोहन कानियां के करीब 800 छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

टीम प्रभारी तिरू सिल्वम ने बताया कि डीईओ नैनीताल के सहयोग से यह मोबाइल बस 18 व 19 मई को थारी क्षेत्र व 20 से 22 मई को राबाइंका रामनगर में जाएगी। इस दौरान प्रधानाचार्य भुवन चंद्र कांडपाल, नीरजा पांडे, राजकरन वर्मा, वीके गुप्ता, रमेश गंगवार, प्रियंका प्रसाद, चंद्रा रावत, सरोजबाला, आरके सिंह, देवेंद्र मनराल, भयामुजी, सतेंद्र, अमर ध्यानी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें