जिला क्रीड़ा संघ एवं जिमखाना क्लब के सहयोग से खेली जा रही 116वीं अखिल भारतीय रामपुर फुटबाल चैलेंज कप प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इनमें कानपुर और मुरादाबाद की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में एचएएल कानपुर ने स्ट्रो यूनाइटेड फुटबाल क्लब हिमाचल प्रदेश को 11-3 से हराया। पहले हाफ में ही कानपुर ने 6-1 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में कानपुर ने पांच और हिमाचल ने दो गोल किए। विजयी कानपुर की टीम से अंकित ने 8, हरीश ने दो व रमन ने एक जबकि हिमाचल प्रदेश से शिवम, गौरव व शुभम ने 1-1 गोल किया।
दूसरे मैच में खेल समाप्ति तक डीएचए मुरादाबाद और शीला माउंट की टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर थीं। मुरादाबाद से एजी अब्बास व नैनीताल से पंकज जाटव ने गोल किया। बाद में पेनाल्टी शूटआउट में फिर दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए। मुरादाबाद से धर्मवीर, अरुण गौतम व नितिष सैनी जबकि नैनीताल से गोविंद बोरा, देवेंद्र बोरा व पंकज जाटव ने गोल किया। अंत में सडन डेथ का सहारा लिया गया, जिसमें मुरादाबाद से फरहान ने गोल किया। इस प्रकार मुरादाबाद ने यह मैच 5-4 से जीत लिया। रेफरी एमएस फर्सवाण, डीएस जीना, तनवीर अहमद, हीरा सिंह व दिनेश कुमार सिंह थे। मैच का आंखों देखा मनोज कुमार ने सुनाया।