फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से बंद है कालाखेत-दिगथरी सड़क

Wed, 26 Aug 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात शुरू होने के बाद से अब तक जिले के तीन आंतरिक मार्ग बंद हैं। इन्हीं में एक है कालाखेत-दिगथरी मार्ग, जिस पर 29 जून से आवागमन ठप है।
विज्ञापन


 सब्जी उत्पादक क्षेत्र होने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। काश्तकारों अपना उत्पाद बाजार तक नहीं ले जा पा रहे हैं। सारी सब्जियां खेतों में ही सड़ रही हैं।

कालाखेत-दिगथरी मार्ग बेतालघाट और भुजान के बीच है। इस क्षेत्र में सब्जी का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है। सड़क अवरुद्ध होने से क्षेत्रवासी अपने उत्पादों को बाजार तक नहीं ला पा रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जी उत्पादन ही क्षेत्रवासियों की आजीविका का प्रमुख साधन है। दो महीने से सड़क बंद होने से लोगों के सामने रोजीरोटी का भी संकट पैदा हो गया है।

क्षेत्रवासी कई बार मार्ग को खुलवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन लोनिवि निर्माण खंड धन की कमी बताकर मार्ग नहीं खोल पा रहा है। यातायात अवरुद्ध होने से लोगों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है।

कालाखेत-दिगथरी मार्ग पर तीन जगह भू कटाव हो गया है। अगर पहाड़ काटते हैं तो ऊपर की सड़क के धंसने का खतरा है। दैवीय आपदा मद में 27 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर मात्र एक किमी सड़क की मरम्मत में ही 27 लाख रुपये का प्रस्ताव बना है, लेकिन दैवीय आपदा मद में प्रति किमी 60 हजार रुपये से अधिक देने का प्रावधान नहीं है।

 इससे सड़क की मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। धन की कमी यातायात सामान्य करने में बाधक बनी है। वह लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें