मोहल्ला खताड़ी में युवक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
ऊंटपड़ाव निवासी शबीबुर उर्फ शब्बू (25) ने मंगलवार सुबह अपने घर के समीप स्थित स्लॉटर हाउस के पास अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इससे युवक के घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।