फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हाउस ने जीती काक हाउस ट्रॉफी

Sat, 06 Jun 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवुड कालेज का तीन दिनी वार्षिकोत्सव शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एडी हाउस को काक हाउस ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि ले. जनरल बीएस जसवाल ने विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी ओर पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में स्पोर्ट्स ऑफ द ईयर की पुरुष वर्ग की ट्रॉफी अनीश गौरव को दी गई, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी शीतल परगाई को दी गई। बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब भी अनीश गौरव के नाम रहा। इसके अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रॉफी एफटी हाउस, कमांडेशन व डिबेटिंग ट्रॉफी एडी हाउस ने जीती। बच्चन पात्र ट्राफी पर आयुष कुमार ने कज्बा जमाया जबकि जीके ट्राफी राबिन हुड हाउस के नाम रही।

समारोह में कई अन्य मेधावी, उत्कृष्ट खिलाड़ी आदि को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि प्रतिष्ठित विद्यालय के  गौरव को बनाए रखने के अनुरूप प्रबंधन के प्रयास जारी हैं। इस दौरान उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश आईएम कुदुशी, 1965 बैच के छात्र आर. तनवर, ब्रिगेडियर एआर चौधरी, कर्नल रवींद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य हेम पांडे, जूनियर की प्रधानाचार्य आराधना संधू, बर्सर वासु साह, बॉबी हाफलैंड, ललिता समेत विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें