फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा की मार्कशीट आई नहीं दूसरे की स्कीम घोषित

Sat, 06 Jun 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की अव्यवस्थाओं से व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहद परेशानी हो रही है। बीबीए, बीसीए और बायोटैक एवं होम साइंस की सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद मार्कशीट आई नहीं और अगले सेमेस्टर परीक्षाएं 13 जून से कराने की स्कीम घोषित कर दी गई। इसे लेकर विद्यार्थियों में रोष है।
विज्ञापन


कुविवि द्वारा बीबीए, बीसीए, बायोटैक एवं होम साइंस की सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर में कराई गईं थीं, जिनका रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था। इस बार सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों की ईयर बैक आई है, जिसके लिए वह स्क्रूटनी कराने का प्रयास कर रहे हैं, मगर अब तक मार्कशीट न आने के कारण उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने में दिक्कत हो रही है।

स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) की सुविधा छात्रों की सुविधा के लिए दी जाती है लेकिन मई में रिजल्ट आने के बावजूद अब तक मार्कशीट न मिलने के कारण वह इस सुविधा से वंचित हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अभी न तो उन्हें मार्कशीट मिली हैं और न ही उनकी स्क्रूटनी हुई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके विवि ने अगले सेमेस्टर परीक्षा 13 जून से होने की स्कीम भी घोषित कर दी। उनका कहना है कि मार्कशीट संस्थान में कब आएंगी और वह स्क्रूटनी के लिए कब आवेदन करेंगे तथा स्क्रूटनी होने के बाद कब परीक्षा फार्म भरेंगे, इसे लेकर वह असमंजस में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें