फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज सुबह छह से 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा कैंची धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम और सुरक्षा दृष्टि के तहत कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि के तहत श्रद्धालु दोपहर 12 बजे बाद ही मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। कैंची धाम समिति की ओर से राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति आधे घंटे से अधिक समय तक कैंची धाम में रहेंगी। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि के तहत नैनीताल से कैंची धाम तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
बीडी पांडे अस्पताल में बनाया सेफ हाउस



नैनीताल। नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग ने कार्यक्रम के लिए चार टीमें तैनात की हैं। सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे के लिए डॉक्टरों की तीन टीमें तैनात की गई हैं। बीडी पांडे अस्पताल में सेफ हाउस बनाकर वहां भी एक टीम तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें