रामनगर। भारतीय शिक्षा बोर्ड की तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अधिकारी वापस आ गए। इस बैठक में नई शिक्षा नीति, कौशल-आधारित मूल्यांकन और बोर्ड समानता, डिजिटल लर्निंग, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। सोमवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 29 से 31 अक्तूबर तक हैदराबाद में सीआईएससीई की तीन दिवसीय बैठक में देश भर के 55 शिक्षा बोर्ड के साथ ही भूटान व नेपाल व कैंब्रिज एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी ने शामिल रहे।