फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: नैनीताल से कैंची धाम तक शटल सेवा चलाने की पैरवी, हर दिन उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, रुला रहा जाम

Wed, 03 May 2023 04:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

कैंची धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से जाम की नौबत आ जाती है, जिसके चलते नैनीताल से कैची तक शटल सेवा चलाने की मांग उठाई जा रही है। नैनीताल में अधिकतर पर्यटक बाबा के दर्शन के लिए कैची जाते हैं। ऐसे में यहां से कैंची तक शटल सेवा लगाने की जरूरत है,
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम के बाबा नीब करौरी की ख्याति विश्वभर में है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर यहां जाम की स्थित बन जाती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने यहां शटल सेवा चलाने की मांग की है ताकि जाम की स्थिति न बने।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्षों से कैंची धाम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इससे आसपास क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गई हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से जाम की भी नौबत बनती है जिसके चलते नैनीताल से कैची तक शटल सेवा चलाने की मांग उठाई जा रही है। पर्यटन कारोबारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा के धाम में भक्तों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।

केमू बसें संचालित करने की जरूरत
नैनीताल में अधिकतर पर्यटक बाबा के दर्शन के लिए कैची जाते हैं। ऐसे में यहां से कैंची तक शटल सेवा लगाने की जरूरत है, ताकि सैलानियों को आवागमन में दिक्कतें न हो और जाम भी न लगे। स्थानीय निवासी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि नैनीताल से कैंची तक केमू बसें संचालित करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: समूह-ग की तीन भर्तियों में शामिल नहीं हो पाएंगे 184 अभ्यर्थी, पेपर लीक मामले में मिले थे नोटिस

कैंची धाम में बाबा नीम करौली के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है। ऐसे में केमू बसों को परमिट दिया जाए, ताकि यहां भक्त आसानी से पहुंच सकें और जाम की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें