फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास यात्रियों को सौंपा जाएगा कुमाऊंनी संस्कृति का प्रतीक ऐपण

Thu, 11 Jun 2015 01:58 AM IST
कैलाश पाठक/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार कैलास मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटने वाले यात्रियों को काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र देने के साथ ही कुमाऊं की संस्कृति के प्रतीक ऐपण या कोई अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट करेगा, ताकि यात्री अपने साथ कुमाऊं की यादों को समेटकर रख सके।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि निगम ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पड़ावों को दुरुस्त कर लिया गया है। रेकी टीमें बराबर सूचनाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कैलास यात्रा पूरी कर वापस लौटने वाले यात्रियों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह काठगोदाम में कैलास यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र के साथ ही कुमाऊंनी संस्कृति में सर्वाधिक लोकप्रिय ऐंपण की कलाकृति यात्रियों को भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐंपण कुमाऊं में शुभ अवसरों, शादी विवाह, उपनयन, पूजा व अन्य शुभ धार्मिक अवसरों पर घर-घर में बनाए जाते हैं।

इस बार प्रमाण पत्र में यात्री के लेमिनेटेड फोटो के अलावा कैलास पर्वत और कैलास यात्रा मार्ग का रूट चार्ट भी चित्रित होगा। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। इसके अलावा गाला, सिरखा, नारायण आश्रम आदि स्थानों में फेब्रिकेटेड रीनफोर्स्ड पालिमर्स हट्स (एफआरपी) हट्स स्थापित किए जा चुके हैं। केएमवीएन के मंडलीय प्रबंधक (पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि यात्रियों को प्रतीक चिन्ह के रूप से ऐंपणों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें