फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर साहब कभी इधर भी घूम जाओ

Thu, 11 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर साहब, कभी मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में भी घूमने आ जाएं। यहां सड़क पर पूरी तरह अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन आंखें बंद हुए है। नगर निगम के कर्मचारी सब्जी मंडी में रोजाना पर्ची काटने तो जाते हैं, मगर अतिक्रमण साफ कराने के कभी कोई प्रयास नहीं किए। प्रशासन की इस अनदेखी की वजह से सब्जी मंडी आने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगल पड़ाव स्थित सब्जीमंडी का बुरा हाल हो गया है। सब्जी मंडी की सड़क करीब 60 फीट चौड़ी है जिस पर अतिक्रमण होने की वजह से अब केवल मात्र लगभग पांच फीट की रह गई है। हाल यह है कि सड़क से एक साथ दो मोटरसाइकिल तक नहीं निकल सकतीं। सब्जी मंडी का यह हाल अभी पांच-छह महीने से ही हुआ है। सड़क के दोनों ओर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं ने अपने फड़ पांच-पांच फीट आगे बढ़ा दिए हैं। पहले सब्जी की दुकानें दीवार से सटकर लगती थी लेकिन अब सब्जी विक्रेताओं ने मौका पाते ही तख्त पीछे छोड़ अपने फड़ आगे बढ़ाकर लगाकर दुकानें लगानी शुरू कर दी हैं। जो सड़क लोगों के चलने के बची उस पर जगह-जगह ठेले वाले भी घुसे रहते हैं, अब जनता चले तो कहां चले, यह कोई देखने वाला नहीं है।

सब्जी विक्रेताओं के अवैध कब्जों की वजह से सब्जीमंडी में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सब्जीमंडी में फड़ लगाने वाले दुकानदारों की रोजना 25 रुपये की रसीद कटती है तथा यह वसूली करने नगर निगम के दो कर्मचारी करने आते हैं, लेकिन निगम कर्मी भी अतिक्रमण की ओर से अनदेखी करके चले जाते हैं।
विज्ञापन


मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में अतिक्रमण की समस्या की शिकायत उन्हें भी मिली है। सब्जी मंडी में लाउडस्पीकर से ऐलान करवा कर पहले उन्हें स्वयं अतिक्रमण साफ करने का समय दिया जाएगा, यदि सब्जी विक्रेताओं ने इस पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम शीघ्र अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाएगा। -डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें