फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी संस्कृति से रूबरू होंगे कैलास यात्री

Thu, 23 Apr 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलास यात्रियों के मनोरंजन के  साथ ही पहली बार कुमाऊं की संस्कृति और परिवेश से उन्हें रूबरू कराने के लिए अल्मोड़ा और धारचूला में कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अल्मोड़ा कुमाऊं की सांस्कृतिक नगरी रही है। यहां कैलास यात्रियों के मनोरंजन के साथ ही कुमाऊं की संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धारचूला में जनजाति की संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों को कुमाऊं की विविध संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार अल्मोड़ा के होली डे होम की भी मरम्मत कर उसे आकर्षक बनाया गया है। होली डे होम तक यात्री वाहन से जा सकेंगे। यहां से यात्री हिमालय दर्शन भी कर सकेंगे। श्री गर्ब्याल ने बताया कि इस बार यात्रा मार्गों पर चार छोटे वाहन भी रखे जाएंगे। दो वाहन सिर्खा और दो गाला में रहेंगे। इन वाहनों से बीच-बीच में जहां सड़क बनी है, यात्रा कराई जाएगी। इस सुविधा के बाद कैलास यात्रियों को मात्र 83 किलोमीटर ही पैदल यात्रा करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें