फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलास के लिए चले श्रद्धालु

Wed, 10 Jun 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
आदि कैलास यात्रा विधिवत शुरू हो गई है। यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार सुबह कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचा। यहां चाय नाश्ते के बाद यात्री अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए और देर शाम यात्री अल्मोड़ा पहुंच गए। पहले यात्री दल में छह महिलाओं समेत 36 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


आदि कैलास के पहले यात्री दल के सदस्यों का टीआरसी काठगोदाम में कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट और प्रबंधक रमेश चंद्र पांडेय ने फूलमालाओं से स्वागत किया। यात्री टीआरसी परिसर में हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे। यात्री दल में पुणे से 16, मुंबई से एक, जयपुर से 5, अहमदाबाद से दो, चेन्नई से 12 यात्री शामिल हैं। यात्री दल के सदस्य काठगोदाम में चाय, नाश्ते के बाद अल्मोड़ा को रवाना हो गए। आदि कैलास यात्री रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे। यात्री दल के कोआर्डिनेटर रमेश कपकोटी हैं। यात्रियों का स्वागत करने वालों में गणेश नेगी, शेरी राम, रामब्रज, गोकुल, अनीस, गोविंद, सुंदर आदि शामिल थे।

भगवान शंकर पर है अटूट आस्था
आदि कैलास यात्रा पर जा रहे चेन्नई के सुरेश ने कहा कि उन्हें भगवान शंकर पर अटूट आस्था है। उन्हीं की प्रेरणा से वह बार-बार कैलास जाने का मन बनाते हैं। इससे पहले 2011 में वह कैलास मानसरोवर की यात्रा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


पहली बार कैलास जाने से उत्साहित हूं
पहली बार आदि कैलास की यात्रा पर जा रहे चेन्नई के ही प्रदीप ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले से मन बनाया था। वीजा, पासपोर्ट नहीं होने के कारण उन्होंने मानसरोवर के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन आदि कैलास की यात्रा पर जाने का इस बार निर्णय लिया था।

बहुत खुशी हो रही है मुझे
अहमदाबाद की गीता भी पहली बार आदि कैलास की यात्रा पर चयनित होने पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि कैलास जाने का मौका मिलने से वह काफी खुश हैं। उन्हें वहां साक्षात प्रभु के दर्शन होंगे।

भगवान से मिलने जा रहा हूं
जयपुर के मूलचंद कुमावत का कहना है कि वह आदि कैलास में भगवान शंकर से मिलने जा रहे हैं। भगवान भोले थोड़े में ही प्रसन्न हो जाते हैं। उनके साथ शंकर कुमावत, प्रकाश सोनवाल भी यात्रा पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें