फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा बने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
विज्ञापन
नैनीताल। देश की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को इसी कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान 24 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति मिश्रा मुख्य न्यायाधीश के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

23 दिसंबर को चीफ जस्टिस कोर्ट में फुल कोर्ट रिफ्रेंस कर जस्टिस चौहान को विदाई दी जाएगी। बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को नैनीताल क्लब में आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस चौहान को बुके देकर सम्मानित किया गया।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के अपर सचिव राजेंद्र कश्यप के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में प्राप्त हो चुकी है। न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने वर्ष 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की। पिता मार्कंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस की। पीसीएस (जे) की परीक्षा में टॉपर रहे। 1999 में जयपुर जिला न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरगढ़, विशेष न्यायाधीश सीबीआई, रजिस्ट्रार जनरल उड़ीसा हाईकोर्ट के पदों पर रहने के बाद 2009 में उड़ीसा हाईकोर्ट में जज बने। उड़ीसा हाईकोर्ट से 11 अक्तूबर 2021 को उत्तराखंड हाईकोर्ट स्थानांतरित हुए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में जजों की संख्या हुई सात
नैनीताल। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या सात ही रह जाएगी। वर्तमान में चीफ जस्टिस सहित चार पद रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

तीन पद वकील कोटे से भरे जाने हैं लेकिन वह भी काफी लंबे समय से रिक्त चले आ रहे हैं। अभी तक वकील कोटे से कोई भी पद नहीं भरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें