फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: न्यायमूर्ति ने किया लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन

विज्ञापन
बहुउद्देशिय विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर के दौरान छात्रों के साथ वरिष्ठ न्यायाधीश उत्तराखं
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर गौलापार में रविवार को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुंवरपुर क्षेत्र के लिए लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायाधीश आलोक माहरा ने किया। दोनों न्यायाधीश ने स्कूल प्रांगण में लगी पूरन सिंह एवं मोहन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं को ज्ञान माला पुस्तक भेंट की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंजू तिवारी, हरिप्रिया माहरा और जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार के साथ दोनों न्यायाधीश ने पौधा भी लगाया। न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता फैलाना, अज्ञानता को खत्म कर जानकारी देना है। न्यायाधीश आलोक माहरा ने कहा कि नशा हमारे समाज को खराब कर रहा है। इसके खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है। जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने नि:शुल्क कानूनी सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरणों के गठन व राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड में करीब 1500 पैरा लीगल वालंटियर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जरूरतमंदों को व्हील चेयर, कान की मशीन, सिलाई मशीन के अलावा अन्य सामान दिया गया। नशा मुक्ति केंद्र द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहुउद्देशीय शिविर में 22 आधार कार्ड, उद्यान विभाग ने 15 पौधा वितरण, जिला उद्योग केंद्र ने योजना की जानकारी व सहायता प्रदान किया।
विज्ञापन

वहां अपर जिला जज प्रथम अमरिंदर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश पांडे के साथ ही सीएमओ हरीश पंत, एसडीएम राहुल शाह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें