नैनीताल। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देश पर तल्लीताल थाना पुलिस ने पायलट बाबा की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है। इसमें आज सुनवाई होनी है।
रिपोर्ट में एमपीबी नर्सिंग कॉलेज गेठिया के चेयरमैन मनोज कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है, जबकि अमर अनिल सिंह, चंद्रकला पांडे, चेतना, मुकेश कुमार सिंह, जेबी शेरावत, अजय कुमार सिंह, जयप्रकाश के विरुद्ध विवेचना सुचारु है। रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर बाबा के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज गेठिया में खोलना, मान्यता के लिए महायोग फाउंडेशन संस्था के कूटरचित दस्तावेज लगाकर बैंकों में खाता खुलवाने, फर्जी वसीयत बनाकर चल-अचल संपत्ति को हड़पने के प्रयास मकसद से कूट रचित दस्तावेज तैयार करना, ग्राम गठिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर बाबा की संपत्ति को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हड़पने के प्रयास के आरोप हैं।
बता दें कि बाबा के शिष्य मंगल गिरी ने 28 जनवरी 2025 को थाना तल्लीताल में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पायलट बाबा के शिष्यों और साधु संतों में रोष है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कॉलेज में एडमिशन भी कराए जा रहे हैं।